मुंबई में मिला ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XE का पहला मामला, कप्पा से संक्रमित एक मरीज भी सामने आया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुंबई . एक समय में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित रही मुंबई में फिर नए संकट की आहट मिली है। शहर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक्सई (XE) वैरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके अलावा ओमिक्रॉन के कप्पा वैरिएंट का एक मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानकारी ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने दी है।

उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एक्सई वैरिएंट के एक मामले की पुष्टि होने के बाद इंसाकॉग जीनोमिक एनालिसिस करा रहा है।

नगर निगम ने बताया कि ‘कोविड वायरस जेनेटिक फॉर्मूला डेटरमिनेशन’ के तहत 11वीं जांच में 376 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई थी। इनमें से 228 में ओमिक्रॉन से और एक मरीज ‘एक्सई’ वैरिएंट से संक्रमित मिला है। नगर निगम के अनुसार एक मरीज कोरोना वायरस के कप्पा वैरिएंट से भी संक्रमित पाया गया है।

इन 376 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कस्तूरबा अस्पताल की लैब में की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है।। मुंबई में मंगलवार को कोरोाना के 56 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़ा एक दिन पहले के मुकाबले करीब तीन गुना है।

अधिकारी ने बताया कि एक्सई वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.2 सब वैरिएंट के मुकाबले 10 फीसदी अधिक संक्रामक प्रतीत होता है। बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस के बीए.2 वैरिएंट को अब तक का सबसे संक्रामक वैरिएंट माना जाता है। एक्सई वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.1 और बीए.2 सब वैरिएंट के म्यूटेशन का परिणाम है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कह चुका है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट पिछले वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।