Indore News Hindi – इंदौर समाचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Indore News – 1

नगर निगम बोला – 100 फुट चौड़ी बनेगी सुभाष मार्ग की सड़क, नागरिकों ने काले बोर्ड लगाकर किया विरोध
इंदौर। सुभाष मार्ग चौड़ा करने का फिर विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सौ फुट चौड़ा बनाएगा।
इंदौर के सुभाष मार्ग को इंदौर का पूर्व-पश्चिम ट्रैफिक झेलना पड़ता है। दिन भर में हजारों नहीं लाखों गाड़ियां इस सड़क पर से निकलती है। दिन भर ट्रैफिक जाम की नौबत आती है।
इसे मद्देनजर रखते हुए सड़क को 80 की बजाय सौ फुट बनाया जाएगा। सड़क मार्किंग की जा चुकी है। जिंसी से चौथी पल्टन हनुमानजी के मंदिर तक सड़क 24 मीटर याने 80 फुट चौड़ी है जबकि वहां से चिमनबाग तक 100 फुट बनाई जाएगी।
अब कहा जा रहा है कि पूरी सड़क सौ फुट चौड़ी बनाई जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अफसरों से सेंट्रल लाइन मार्किंग के दौरान बात की गई तो नगर एवं ग्राम निवेश अधिकारी एस.के. मुदगल ने कहा कि पूरी सड़क सौ फुट चौड़ी बनेगी क्योंकि सुभाष मार्ग पर यातायात का दबाव महात्मा गांधी मार्ग और जवाहर मार्ग से कम नहीं है। नागरिक फिर काले बोर्ड टांगकर सड़क चौड़ी करने का विरोध करने पर आमादा हैं।

Indore News – 2

कान्ह नदी में कृष्णपुरा पर फिर आकर जमीन जलकुंभ, नदी में अब भी डाल रहे हैं कूढा कचरा
इंदौर। कान्ह नदी सुधार योजना के तहत बिजलपुर से देवास घाट पुल तक लगातार गाद निकालकर जलकुंभी को जड़ से खत्म करना जरूरी है। नदी के कृष्णपुरा पुल के नीचे फिर जलकुंभी आ गई है। शिवाजी मार्केट के पैदल पुल के पास नदी का पानी झागदार है।
यह साबित करता है कि नदी में केमिकल का प्रदूषण नहीं रूका है। कारखानों का केमिकल वाला पानी अब भी नदी में मिलाया जा रहा है। शहर के बीचों बीच कान्ह नदी के कृष्णपुरा पुल के कोने में छत्री वाले हिस्से में कूढा कचरा अब भी डाला जा रहा है।
पता नहीं कहां से लोग आकर गंदा कूढा कर्कट डालते हैं। अगर यही हालत रही तो नदी सुधार योजना फ्लाप हो जाएगी। नदी में कचरा कूढा डालने वालों को पकड़ने के लिए कई जगह सीसीटीवी लगाकर पकड़ धकड़ जरूरी है।

Indore News – 3

इस दीपक में तेल नहीं सरकार बनाना खेल नहीं’

पचास के दशक में था कांग्रेस का नारा, आज जीरों से ही हीरो बन गई भाजपा
इंदौर। ‘इस दीपक में तेल नहीं सरकार बनाना खेल नहीं’ नारा लगाकर पचास और साठ के दशक में जनसंघ (अब भाजपा) को चिढ़ाने वाली कांग्रेस अब खस्ता हाल है तो जीरो सांसद वाली भाजपा (जनसंघ) आज देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस इंदौर सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह समय की बलिहारी है कि कांग्रेस अपनी कांग्रेसियत छोड़ चुकी है। रीति, नीति, सिद्धांत सब छोड़ दिए। अगर कुछ याद रहा तो येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना लेकिन अब तो इतनी खराब हालत है कि कोई भी दल कांग्रेस के साथ आने को तैयार नहीं है। जिन सीटों को कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता था वहां भी कांग्रेस हार गई है। राहुल गांधी यूपी में हार से बचने के लिए वायनाड में भी एक और सीट पर चुनाव लड़े। भाजपा हिंदू वोटों को अपने पक्ष में करती गई, कांग्रेस से हिंदू वोट दूर होते गए। अब तो हालत यह है कि मुसलमान भी कांग्रेस को भरोसेमंद नहीं मानते हैं। कांग्रेस सशक्त विपक्ष बने यह बात भाजपा के नेता नितिन गडकरी ने कही। कांग्रेेसियों को चाहिए कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बात को गांठ बांध ले और अपनी रीति नीति सिद्धांतों को पुनर्स्थापित करे। देर लग सकती है लेकिन कांग्रेस फिर से मजबूत बन सकती है। इसमें दो मत दो राय नहीं है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।