महाराष्ट्र के जौहरी समेत पांच गिरफ्तार, कार में छिपाकर ले जा रहे थे सोने की छड़ें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। शहर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विदेशों से तस्करी कर लाया गया 1.58 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। इसकी मात्रा तीन किलो है। इस मामले में महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक जौहरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीआरआई के अनुसार  गुप्त सूचना पर 12 अप्रैल को इंदौर के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक कार को रोका। इसकी तलाशी ली। कार में विशेष रूप से बनाए गए कैविटी में सोने की तीन छड़ें छिपाई गई थीं।

इनका वजन तीन किलो है और यह सोना विदेशी मूल का था। वाहन में चार लोग सवार थे। इनसे पूछताछ की तो अपराध स्वीकार किया और बताया कि उनके सिंडिकेट का एक सदस्य जो सोने की छड़ों की आपूर्ति करता था वह उल्हासनगर में है।
अपराध में इस्तेमाल किए गए सामान और वाहन को जब्त किया गया। इसके बाद उल्हासनगर से जौहरी को गिरफ्तार किया। पांचों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।