Press "Enter" to skip to content

बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के आलिया भट्ट को देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल 

  • 14 अप्रैल को हुई थी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी।
  • शादी के बाद पहली बार लोगों के सामने आईं आलिया भट्ट।
  • सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं आलिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियों में थीं। अभिनेत्री ने अपने लंबे रिलेशन के बाद आखिरकार इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी।

शादी के तुरंत बाद ही अब यह न्यूली वेड्स कपल अपने-अपने काम में व्यस्त हो चुका है। इसी क्रम में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हो गई।

अभिनेत्री बीते दिनों अपनी शूटिंग के लिए बाहर गई थीं। शूटिंग कर वापस मुंबई लौटीं आलिया को हाल ही में पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान आलिया ने जमकर पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई।

अभिनेत्री के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में सामने आते ही नेटिजन्स अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इस दौरान बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के नजर आईं।

Spread the love
More from Bollywood NewsMore posts in Bollywood News »