एकीकृत औषधीय प्रणाली को लेकर HC में याचिका, केंद्र सरकार से माँगा जवाब 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत में ‘एकीकृत औषधीय प्रणाली’, यानी एलोपैथिक, होम्योपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक आदि के समन्वय से एक चिकित्सा प्रणाली सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए एकीकृत पाठ्यक्रम लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को नोटिस जारी किया है.

याचिकाकर्ता अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर एक जनहित याचिका के अनुसार, एलोपैथी, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी होम्योपैथी के अलग-अलग तरीकों से चिकित्सा के बजाय चिकित्सा पद्धति चिकित्सा संबंधी शिक्षा ‘समग्र’ होनी चाहिए, यानी सभी चिकित्सा पद्धति को मिलाकर एक चिकित्सा पद्धति शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए.

अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा है कि मौजूदा समय में सभी का ट्रीटमेंट, शिक्षा अलग अलग है, उनके बीच समन्वय नहीं, यदि सभी को मिलाकर एक पद्धति तैयार की जाए तो वो बेहद प्रभावी होगी, मरीजों को ज्यादा लाभ मिलेगा. भारत की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि भारत की लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, वहीं दूसरी ओर 52 प्रतिशत एलोपैथिक डॉक्टर सिर्फ पांच राज्यों में प्रैक्टिस कर रहे हैं. ये राज्य हैं- महाराष्ट्र (15%), तमिलनाडु (15%), कर्नाटक (10%), आंध्र प्रदेश (3%) उत्तर प्रदेश (3%). इससे जाहिर होता है की ग्रामीण भारत मौजूदा चिकित्सा प्रणाली से दूर है.

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, गृह मंत्रालय कानून एवं न्याय मंत्रालय को प्रतिवादी बनाया गया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी न्यायमूर्ति नवीन चावला की खंडपीठ ने केंद्र को जनहित याचिका पर 8 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।