कार से ऑटो को टक्कर लगी, फिर झगड़ पड़ी दो नारी शक्ति 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर में एक कार की टक्कर ऑटो से हो गई। कार युवती चला रही थी। टक्कर लगने के बाद ऑटो में बैठी महिला बाहर निकली और युवती से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। महिला ने युवती को मारने के लिए चप्पल निकाल ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

तिलक नगर थाना प्रभारी मंजू यादव के अनुसार घटना मेन रोड पर देर रात 10 बजे के करीब की है। कार से गुजर रही युवती ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में महिला और उसकी बेटी बैठी हुई थी। टक्कर लगने के बाद महिला ने युवती से विवाद शुरू कर दिया। इस पर युवती ने भी महिला को अपशब्द कहे। दोनों को थाने लेकर आए। यहां दोनों को समझाकर छोड़ दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।