संबल योजना में हितलाभ वितरण 6 मई को 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना एवं मध्यप्रदेश भवन तथा अन्य संनिर्माण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम 6 मई 2022 को भोपाल में प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में किया जायेगा।
मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग प्रमुख सचिव द्वारा बताया गया है कि हितलाभ वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण संपूर्ण मध्यप्रदेश में होगा। समस्त जिलों के पांच-पांच हितग्राही कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के समय कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष में हितग्राही के अतिरिक्त जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, ग्राम सचिव/सरपंच व अन्य संबंधित अधिकारी  उपस्थित रहेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।