जायंट्स फेडरेशन काउंसिल, मालवा ग्रुप एवं सहेली ग्रुप की शपथ विधि कल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। भारतीय मूल की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की फेडरेशन -7 के अध्यक्ष गोविंद गोयल की काउंसिल के मेंबर्स की शपथ विधि रविवार 8 मई को सुबह 11 बजे टैगोर मार्ग स्थित हिंदी साहित्य समिति सभागृह पर जायंट्स के विश्व उपाध्यक्ष एस.पी. चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य एवं सेंट्रल कमेटी के सदस्य श्याम गोयल के विशेष आतिथ्य में होगी। इस मौके पर जायंट्स के भावी कार्यक्रमों पर विचार-मंथन भी होगा।
मालवा ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष सुनील पांडे एवं सहेली ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बाकलीवाल ने बताया कि इसी दिन दोपहर 1 बजे जायंट्स ग्रुप ऑफ मालवा एवं सहेली ग्रुप की शपथ विधि भी इसी स्थान पर दोपहर 1 बजे होगी।
मालवा ग्रुप के नए सदस्यों एवं अध्यक्ष अनिल व्यास एवं मालवा सहेली ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गंगवाल एवं उनके संचालक मंडल को फेडरेशन के अध्यक्ष गोविंद गोयल एवं यूनिट डायरेक्टर रमणिकलाल सोनी शपथ दिलाएंगे।
विश्व उपाध्यक्ष एस.पी. चतुर्वेदी इस शपथ विधि के भी मुख्य अतिथि एवं श्याम गोयल विशेष अतिथि होंगे। इस अवसर पर फेडरेशन काउंसिल के मेंबर्स, यूनिट डायरेक्टर्स,  फेडरेशन उपाध्यक्षों को ग्रुप एलोकेशन के साथ ही स्पेशल आफिसर्स की नियुक्ति, फार्मर प्रेसिडेंट फोरम, सहेली सिम्पोजियम के चेयरमैन्स की घोषणा भी की जाएगी।
नए सदस्यों एवं फेडरेशन कौंसिल को रामनाथ अग्रवाल, श्याम गोयल एवं एस. पी. चतुर्वेदी द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। जायंट्स के भावी कार्यक्रमों की तिथियां भी इस अवसर पर तय की जाएंगी।
कार्यक्रम का समापन जरुरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट करने के साथ होगा। मालवा ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष सुनील पांडे एवं सहेली ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बाकलीवाल के अनुसार विभिन्न शहरों के फेडरेशन कौंसिल मेम्बर्स भी इस आयोजन में भाग लेने इन्दौर आएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।