इंदौर के युवक का 60 लाख रूपए के लिए धार से अपहरण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* कम्पेल पिवडाय के खेत में घेरा डालकर धार पुलिस ने पकड़ा
* युवक के डेढ़ करोड़ कर्ज व आर्थिक धोखाधड़ी के मामले द्वारकापुरी थाने पर दर्ज है 
इंदौर। धार जिले के सादलपुर थाना के ग्राम गुणावद से इंदौर के एक युवक का कार में अपहरण किया गया। उसे कंपेल पिवडाय के पास खेत में रखकर परिवार से 60 लाख रूपए की मांग की गई थी। युवक अंकित राजेश जायसवाल गुणावद में मौसी के घर शादी में गया था जहां से उसे उठाया गया।
युवक के बारे में पता चला कि वह डेढ़ करोड़ रूपए कर्ज व पैसों की धोखाधड़ी में फंसा था। धार के एसपी आदित्यप्रताप सिंह को अंकित जायसवाल की मौसी के लड़के नीलेश पिता दिनेश जायसवाल ने घटना की जानकारी दी कि अंकित को कार में कुछ लोग अगवा कर ले गए है।

इसके बाद धार के एसडीओपी देवेंद्र यादव, टीआई विश्वजीत परिहार, सादलपुर ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि युवक को अगवा करने वाले उसे कंपेल पिवडाय तरफ ले गए है।

वहां से अंकित जायसवाल को परिवार वालों की 60 लाख रू. देकर युवक को छुड़ाने का फोन भी आया। पुलिस सादे कपड़ों में पहुंची और घेराबंी कर कंपेल पिवडाय के खेत से युवक को बरामद कर लिया। पूरे अपहरण मामले में टीआई सादलपुर विश्वजीत परिहार ने बताया कि अपहरण करने वाले 3 को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें विकास भागीरथ खोडे एकता नगर इंदौर, विजय अंबाराम गोयल सिद्धिपुरम इंदौर, शादाब शेख सलीम चंदन नगर इंदौर है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी शाकिर रिजवान चंदन नगर फरार है। कार एमपी43सीए1676 जप्त कर ली गई है।
इस मामले में द्वारकापुरी पुलिस टीआई अशरफ अली ने बताया कि अगवा किए गए युवक अंकित पर डेढ़ करोड़ के आर्थिक लेन देन व घोटाले के मामले दर्ज है। इसी में यह फरार था सादलपुर पुलिस ने उसे द्वारकापुरी पुलिस को सौंप दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।