विधायक हार्ड‍िया ने किया तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। लंबे समय से अटकी तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण तथा रिटेनिंग वाल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विद्यायक महेंद्र हार्डिया द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 37 के पूर्व पार्षद संजय कटारिया, स्थानीय भाजपा नेता राजेश उदावत, रामबाबूजी, अमित जाकर तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर तुलसी नगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के पदाध‍िकारी के.के. झा, राजेश तोमर, बसंत नाइक, विवेक शर्मा, राहुल ठक्कर, महालक्ष्मी नगर के ब्रजेश पचौरी, गौरव डाबर, पुष्पविहार एक्सटेंशन रहवासी संघ के कृष्ण कुमार वर्मा के साथ साथ आसपास के कॉलोनियों के रहवासीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
क्षेत्रीय विधायक हार्डिया ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के रहवासियों द्वारा तुलसी नगर- महालक्ष्मी नगर मुख्य मार्ग पर यातायात के दबाव को देखते हुए तुलसी  नगर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि तुलसी नगर- महालक्ष्मी नगर मुख्य मार्ग के दूसरे लेन के निर्माण का कार्य शुरू होने के पश्चात तुलसी  नगर पुलिया के निर्माण से निपनिया क्षेत्र की 50 कॉलोनियों के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
हार्डिया ने जहाँ कि डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली तलसी नगर पुलिया तथा इसके रिटेनिंग वाल के निर्माण का कार्य अगले 6 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
पूर्व पार्षद संजय कटारिया ने कहा कि तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण के निर्माण का कार्य वर्तमान पुलिया पर के यातायात को बिना बाधित करते हुए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले वर्तमान पुलिया के दक्षिणी भाग में पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य होगा तथा उसके पश्चात पुलिया के उत्तरी भाग में चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा तथा सबसे अंत में पुलिया के बीच वाले भाग का निर्माण किया जाएगा जिससे यातायात बाधित ना हो।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।