आईपीएल 2022 : मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने रोहित शर्मा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

IPL 2022 News. आईपीएल 15 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने टच में नजर आ रहे हैं.
उन्होंने इस मैच में शुरुआत में ही दो गगनचुम्बी छक्के मारे. जिसके बाद रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ये कारनामा वाले मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बने रोहित
इस मैच में दो छक्के मारने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 200 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें पहले ये कारनामा पोलार्ड कर चुके हैं. पोलार्ड ने मुंबई के लिए 257 सिक्स मारे हैं.
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी

नंबर ऑफ़ सिक्स खिलाड़ी

257 पोलार्ड
201* रोहित शर्मा
98 हार्दिक पांड्या
84 अंबाती रायडू
65 ईशान किशन
गुजरात ने जीता टॉस
ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
गुजरात ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें आठ में जीत और दो में हार मिली है. वहीं, मुंबई को नौ मुकाबलों में आठ में हार और एक में सफलता मिली है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात टाइटंस टीम : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फग्र्यूसन, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी.

मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरेडिथ.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।