मोनिशा और प्रियांशी सरताज लीग बैडमिंटन के फाइनल में 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 60वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा में मोनिशा बड़जात्या 19 वर्ष और प्रियांशी पटेल ने सीनियर बालिका के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। आशुतोष बिन्नानी, गौतम मूणत, तीर्थ गोयल, मन बड़जात्या, तेजस घ्यार, दिव्यांश सालुंके, अराध्या आर्य, माहेश्वरी सालुंके ने भी अपने लीग मैच जीते।
नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में हो रही इस स्पर्धा में मोनिशा बड़जात्या ने माहेश्वरी सालुंके को 15-12,15-6 से और प्रियांशी पटेल ने संदिली गोयल को 15-8,15-10से हराया। 17 वर्ष बालकों में आशुतोष बिन्नानी ने तेजस घ्यार को 15-9, 15-10 से और गौतम मूणत ने वैभव लाहोरिया को 15-6, 15-11 से पराजित किया। 13 वर्ष बालिका में माहेश्वरी सालुंके ने देवांशी गर्दे को 15-3, 15-3 से और अराध्या आर्य ने आरोही गोयल को 15-0, 15-2 से शिकस्त दी। 11 वर्ष बालकों में तीर्थ गोयल ने वंश जायसवाल को 15-3, 15-2 से और मन बड़जात्या ने समर्थ दुबे को 15-2, 15-3 से पराजित किया। अन्य लीग मुकाबले में तेजस घ्यार ने विवान जैन को 15-3, 15-3 से और दिव्यांश सालुंके ने आरव गोयल को 15-4,15-4 से हराया। मुकाबले शाम 5.30 से से होंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।