मुख्यमंत्री चौहान ने गरीबों के कल्याणार्थ संबल योजना 2.0 का किया शुभारंभ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

27 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई 573 करोड़ रूपये की मदद

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों के कल्याण की संबल योजना 2.0 का क्रियान्वयन प्रारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने 27 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में 573 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इन्दौर में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, जिला पंचायत की सीईओ वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही मौजूद थे।

प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हितग्राहियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। गरीबों की हर जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।
उनकी रोजी-रोटी के अलावा उन्हें मकान और अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। इसी दिशा में संबल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।
उन्होंने संबल योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र परिवार संबल योजना के पंजीयन से वंचित नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि जिनके नाम कट गए हैं, उन्हें जोड़े जाएंगे। योजना के अंतर्गत पारदर्शी रूप से सहायता राशि वितरण का कार्य किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इन्दौर जिले में जिन हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण किया गया उनमें महेश निगम, राम किशन, गुड्डी प्रजापत, आशा अनिल चौरसिया, लक्ष्मी/राजू, गोविद सोनी, जय प्रकाश जोशी, रिंकी/निलेश, वसू/गेंदालाल, नरेश गाडे, शमीम/जुम्माखान, संध्या रवि गहलोत, दरयाबबाई/जगदीश, स्वाहरि घमेन्ड, भगवान, वसंत लाल राठौर तथा रामसिंह शामिल है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।