अजीब सनक : पड़ोसी महिला के वस्त्र चुरा लेता था, गिरफ्तार कर हुई जेल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

पुलिस ने एक सिरफिरे को गिरफ्तार किया है जो महिला के अंतः वस्त्र चुरा लेता था। आए दिन वस्त्र गायब होने से महिला का पति चिंतित रहने लगा और एक दिन उसने पीछा किया तो पड़ोसी वस्त्रों को सूंघते हुए मिल गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को छेड़छाड़ की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका पुराना रिकॉर्ड भी मिला है।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। आरोपित का नाम अमर भाट है। पुलिस ने गुरुवार रात कालोनी में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर अमर के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसके अंतःवस्त्र गायब हो रहे थे। पहले तो उसे लगा कि खुद ही कहीं रख कर भूल गई होगी, लेकिन लगातार चोरी होने पर उसे शक गहराने लगा। महिला ने पति को वाकया बताया तो वह भी उस पर शंका करने लगा। महिला से सारी बात पूछी और खुद ही नजर रखना शुरू कर दी। दो दिन पूर्व देखा कि पड़ोसी अमर उसकी पत्नी के अंतः वस्त्र चुराकर ले जा रहा था। महिला के पति ने उसका पीछा किया और देखा कि अमर उन वस्त्रों का क्या करता है। आरोपित सुनसान जगह गया और वस्त्रों को सूंघने लगा। उसकी अजीब हरकतें देख महिला और उसके पति ने थाने पहुंच कर पूरा घटनाक्रम बताया।

पुलिस जांच करने पहुंची तो चुराए गए वस्त्र नाले किनारे मिल गए। वस्त्र मिलने के बाद पुलिस वाले भी सोच में पड़ गए कि अंतर्वस्त्रों की चोरी पर क्या कार्रवाई की जाए। काफी सोच विचार के बाद महिला से लिखित आवेदन लिया कि अमर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। देर रात पुलिस ने अमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।