वीडियो वायरल करने की धमकी के साथ युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। महू पुलिस हर्ष बोराड़े निवासी छावनी इंदौर को कल गिरफ्तार कर लिया। एक युवती ने शिकायत की कि वह जब नाबलिग थी तो एक युवक ने उसका वीडियो बना लिया था तब वह महू के स्कूल में पढ़ती थी, तभी हर्ष उसे घुमाने के बहाने इंदौर लाया और उसके साथ हरकत करते हुए वीडियो बना लिया।
अब वह इसी वीडियो के जरिये उस पर दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने युवती की सुनवाई कर ब्लैकमेल करने वाले खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि 19 साल की युवती की शिकायत पर हर्ष नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया हैै।
युवती का कहना है कि जब वह 17 साल की थी, तब हर्ष ने उसे धोखे से एक निजी स्कूल के पास बुलाया और अपने घर ले गया तथा वहां वीडियो बना लिया। वो उसे घर वापस छोड़ने के साथ यह बोला कि तुमने किसी को यह बात बताई तो जान से मार दूंगा।
डर के कारण लडकी ने दो साल तक घटना को छुपाए रखा। मुलजिम ने अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो लड़की थाने पहुंची और उसके खिलाफ अपहरण और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुलजिम को हिरासत में ले लिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।