इन्दौर से हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली सहित 6 उड़ानें निरस्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो एयर लाइंस द्वारा आज इंदौर से हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली की ओर जाने और आने वाली कुल छह उड़ानों को निरस्त कर दिया। इसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान होते रहे, सबसे ज्यादा परेशान वे यात्री हुए जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थी । अब तो इंडिगो एयर लाइंस द्वारा इंदौर एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों को निरस्त किया जाना तकरीबन रोज की ही बात हो गयी है।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट 6ई-7271/7272 सुबह 8.05 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर 8.25 बजे वापस हैदराबाद जाती है, वहीं दूसरी फ्लाइट 6ई-6317/6318 रात 8.20 बजे बेंगलुरु से इंदौर आकर 8.50 बजे वापस बेंगलुरु जाती है। और रात की दिल्ली फ्लाइट 6ई-2042/6013 रात 10.20 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 10.50 बजे वापस दिल्ली जाती है। कंपनी ने आज इन सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों को निरस्त करने की बात कही है।  कंपनी द्वारा यात्रियों को इन रूट्स पर अपनी दूसरी उड़ानों में शिफ्ट होने के साथ ही रिफंड का विकल्प भी दिया जा रहा है, लेकिन इससे यात्रियों की ट्रेवल प्लानिंग बिगड़ रही है। ज्ञात हो कि इंडिगो पिछले करीब 15 दिनों से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है। इनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, जबलपुर, जयपुर, ग्वालियर की उड़ानें शामिल हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।