अंग्रेजी शराब की दुकान पर डकैती की योजना बना रहे नाबालिग बदमाश धराए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। रिंग रोड स्थित प्रतीक्षा ढाबे के पीछे बैठकर शराब के  ठेके पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए कल रात सात नाबालिग बदमाशों को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बदमाशों के पास से मिले धारदार हथियार व मोटर साइकल पुलिस ने जब्त की है । सनसनीखेज बात यह है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड़ स्थित प्रतीक्षा ढाबे के पीछे खाली मैदान पर बदमाश हथियारों से लैस होकर वारदात करने की योजना बना रहे हैं । अधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक संतराम आरोलिया के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राम सिंह पिता गुड्ढा सिंह , महेंद्र पिता रेनू सिंह , बंटू पिता एड सिंह , नरपत पिता कालू सिंह , दिनेश निलेश पिता सूरत पिता हरनाथ सिंह , आरोपी नाबालिग खमरू सभी निवासी धार को गिरफ्तार किया है । इनके पास से पांच चाकू , दो तलवार , मिर्ची का पाउडर और चार मोटरसाइकिलें बरामद की है । आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह अंग्रेजी शराब की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे । आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।