रबी की प्रगति की तथा खरीफ मौसम की तैयारियों की समीक्षा बैठक 8 जून को

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गत रबी की प्रगति एवं आगामी खरीफ मौसम में किये जाने वाले कृषि संबंधी कार्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिये इंदौर की संभाग स्तरीय बैठक 8 जून को आयोजित की गई है। यह बैठक पूर्व में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से होना थी, अब यह बैठक भौतिक रूप से होगी।
 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक विभिन्न सत्रों में होगी। सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक कृषि एवं संबद्ध संस्थाएं, दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक सहकारिता, दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक उद्यानिकी, अपराह्न 4 बजे से 5 बजे तक पशुपालन एवं डेयरी तथा शाम 5 बजे से 6 बजे तक मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा की जायेगी। बैठक में प्रथमतः विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जिसमें जिलों की समीक्षा विभाग का विजन, आगामी वर्ष/वर्षों हेतु निर्धारित लक्ष्य एवं आयुक्त/कलेक्टरों से अपेक्षाओं का उल्लेख किया जायेगा। तत्पश्चात् कलेक्टरों द्वारा उठाए गए बिन्दुओं तथा संबंधित विषय पर स्वयं की प्राथमिकताओं पर अवगत कराया जाएगा। समस्त सत्रों के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त, विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारी सामयिक बिन्दु पर चर्चा भी करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।