लौकी के छिलकों के चमत्कारी फायदे, सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Health Tips. जिस तरीके से लौकी की सब्जी सेहत के लिए लाभकारी होती है, वैसे ही लौकी के छिलके भी शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचाता है। लौकी के छिलके सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं।
इससे आपकी कई बीमारियां भी दूर हो सकती है। लौकी के छिलके का तासीर ठंडा होता है जिससे इसे काफी ठंडक मिलता है।
लौकी के छिलके में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके इस्तेमाल से हमारी शरीर को ढेरो फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, आयरन, जिंक, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है।
यही कारण है कि लौकी के छिलके को फेकने के बजाय उसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि लौकी के छिलके के सेवन से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते है।

लौकी के छिलके से मिलने वाले फायदे

वैसे तो लौकी के छिलके के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं, लेकिन जो खास फायदा है वह यह है कि इससे आपकी गैस, पाइल्स और शरीर की जलन दूर होती है। यही नहीं इससे मोटापे भी कम किया जा सकता है। ऐसे में आइए इसके और फायदे के बारे में जानते है।

1. गैस की परेशानी को करता है दूर

लौकी के छिलके में यह देखा गया है कि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है जो हमारे पेट में बनने वाली गैस और कब्ज से लड़ने में हमारी मदद करती है। यही कारण है कि इसे फेकने के बजाय उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

2. पाइल्स से मिलता है छुटकारा

अगर आपको पाइल्स की समस्या है और आप लाख जतन कर लिए है फिर यह ठीक नहीं हो रहा है। ऐसे में आप लौकी के छिलके को इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले छिलकों को जमा करें और उसे सूखा दें। इसके बाद उसका चूरण बनाकर हर रोज ताजे पाने में पीने की आदत डाल लें। इसमें भी आपको बहुत फायदा मिलेगा।

3. जलन से दिलाता है राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों के पैरों के तलवे और हथेलियों में जलन की शिकायत होती है, उनके लिए लौकी के छिलके काफी गुणकारी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका तासीर काफी ठंडा होता है और इससे आप इन परेशानियों में काफी आराम मिलेगा। लौकी के छिलके के आप चाहे तो जूस भी बनाकर पी सकते है या आप इसका लेप बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगी।

4 . वजन करता है कम

जानकारों का कहना है कि जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है, उन्हें लौकी के छिलके सहित जूस बनाकर पीना चाहिए। इससे वे अपने वेट गेन को कंट्रोल कर पाएगे। आपको बता दें कि लौकी में कैलोरी नाम मात्र के लिए होती है।

(डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। सद्भावना पाती इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।