ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, रिकार्ड देख अगला पिछला सब वसूल रहे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। यातायात पुलिस द्वारा चौराहों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालो और रेड सिग्नल तोड़ने वालो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में अब तक 1 माह में कार-जीप के 309 , मोटर बाइक के 267, ऑटो रिक्शा के 76 चालान , बस 34 , मैजिक – वैन के 21 , लोडिंग 9 , 3 ट्रक सहित अन्य वाहनों के चालान काटे गए। रेड लाइट उल्लंघन करने पर 366 चालान बनाए गए।
लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले 13 चालकों के विरुद्ध नियंत्रित गति सुरक्षित जीवन अभियान के तहत कार्रवाई कर चालान राशि वसूली गई।
 गीताभवन चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पाईंट लगा चेंकिग के दौरान रेड लाइट का उल्लंघन करने पर कार एमपी 09 – सीपी -4370 को रोका गया।
यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वाहन के पूर्व में लंबित ई – चालानों की जानकारी ली गई तो पाया कि वाहन चालक द्वारा पूर्व में भी 17 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया जा चुका है।
उसके बाद वाहन जब्त कर यातायात थाने खड़ा करवाया और 8,500 रुपए चालान भरने के बाद वाहन सुपुर्द किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।