इंदौर। एमआईजी और द्वारकापुरी थाने के धोखाधड़ी के दो प्रकरण में फरार चार हजार रुपए की इनामी महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। उसने एमआईजी थाना क्षेत्र के प्रकरण में खाद्य सामग्री के होलसेल व्यापार में निवेश के नाम से 64 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।
वहीं दूसरे मामले में थाना द्वारकापुरी के विदुर नगर में 1500 स्क्वायर फीट का प्लॉट देने के नाम पर फरियादी से 36 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ममता पति अजय सोलंकी निवासी शाजापुर शहर में घूम रही है।
इसके बाद मुखबिर के बताए गए स्थान पर से महिला को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ममता ने बताया कि अपने पति अतुल के साथ मिलकर उसने वर्ष 2018 से वर्ष 2020 तक में फरियादी को खाद्य सामग्री के होलसेल व्यापार में निवेश के नाम पर 63,86,300 लाख रुपए लिए और न तो उसका व्यापार शुरू करवाया न पैसे वापस किए।
साथ ही द्वारकापुरी क्षेत्र के विदुर नगर में 1500 स्क्वायर फीट का प्लाट देने प्लॉट देने का झूठा वादा करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 36 ,51, 000 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी की थी।


