ईओडब्ल्यू की कार्रवाई : नगर निगम के पीए के कई ठिकानों पर छापेमारी, 2.25 करोड़ की चल-अचल संपत्तियों का खुलासा, एक स्कूल भी शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

छापे में करीब आठ लाख रुपये मूल्य वाले सोने के जेवरात और 2.25 लाख रुपये की नकदी भी मिली

इंदौर। मध्य प्रदेश पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने अगले महीने होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले, इंदौर नगर निगम के एक अतिरिक्त आयुक्त के निजी सहायक (पीए) के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक भ्रष्टाचार की शिकायत पर मारे गए छापों में निजी सहायक की 2.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है जिनमें एक स्कूल भी शामिल है।

प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक धनंजय शाह ने बताया कि नगर निगम के दरोगा (तृतीय श्रेणी कर्मचारी) मुकेश कुमार पांडे (53) के घर और सरकारी दफ्तर समेत तीन ठिकानों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि नगर निगम में अलग-अलग पदों पर काम कर चुका पांडे फिलहाल इस निकाय की अतिरिक्त आयुक्त भव्या मित्तल का पीए है।

शाह ने बताया कि छापों में पांडे और उसकी पत्नी के नाम से शहर में दो मंजिलों वाला एक मकान, एक स्कूल और चार भूखंडों का पता चला है। उन्होंने बताया कि छापे में करीब आठ लाख रुपये मूल्य वाले सोने के जेवरात और 2.25 लाख रुपये की नकदी भी मिली है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया,”छापों में पांडे की कुल 2.25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां मिली हैं, जबकि नगर निगम में 26 साल की नौकरी के दौरान वेतन-भत्तों से उसकी कुल आय 55 लाख रुपये आंकी गई है। जाहिर है कि इन संपत्तियों का मूल्य नगर निगम कर्मचारी की वैध आय से कहीं ज्यादा है।”  अधिकारियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए छह जुलाई को मतदान होना है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।