लवकुश आवास विहार में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 इन्दौर। सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में साईं बाबा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 दिनों तक मनाया जाएगा। जिसके तहत विशाल भजन संध्या एवं विशाल भंडारा भी होगा। सांई बाबा मंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयारियों का दौर जारी है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से सुखलिया क्षेत्र के नगर वासियों के साथ ही शहर के राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।
लवकुश आवास विहार साईं बाबा मंदिर समिति अध्यक्ष चन्द्रकांत कुंजीर ने बताया कि सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में साईं बाबा का नवनिर्मित मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर व सांई बाबा का स्थापना दिवस लवकुश आवास विहार में 3 दिन तक मनाया जाएगा। लवकुश आवास विहार साईं मंदिर में विद्वान पंडितों के सानिध्य एवं संतों की मौजूदगी में जयपुर से आई बाबा की 5 फीट की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया जाएगा। वहीं 101 महादीपों से महिलाओं और युवतियों द्वारा आरती भी की जाएगी। कार्यक्रम में की शुरुआत 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की सभी विधियां की जाएगी। वहीं 6 जुलाई को भी धार्मिक कार्यक्रम का दौर सुबह से शाम तक चलेगा। गुरुवार 7 जुलाई को मुख्य महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें साईं बाबा की मूर्ति का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा। इसी दिन शाम 6 बजे से विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।