Indore Metro News – तीन कारों वाली मेट्रो दौड़ेगी इंदौर में, सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए करार होगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

गुजरात के सांवली में बनेगी मेट्रो ट्रेन

Indore Metro News। इंदौर मेें तीन कारों वाली मेट्रो दौड़ेगी. यहां फ्रांस की ट्रेन चलेगी. इसके लिए एमपी मेट्रो प्रोजेक्ट का टेंडर तय हो चुका है. यहां सेमी हाई स्पीड ट्रेन के लिए करार होगा. शहर में बन रहे मेट्रो रेल ट्रैक पर फ्रांस की अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन चलेगी। मेट्रो रेल के लिए मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड यानि एमपीएमआरसीएल ने टेंडर निकाला था. इसमें फ्रांसिसी कंपनी एल्स्टाम की दरें सबसे कम हैं. ऐसे में अब कंपनी को केवल वर्क आर्डर जारी करना ही बाकी रह गया है।

इंदौर के लिए कंपनी अपनी 156 मोविया मेट्रो कार देगी। मेट्रो में तीन कारें होंगी. गुजरात के सांवली में इसका निर्माण किया जाएगा जहां कंपनी 52 गेज मोविया मेट्रो ट्रेन बनाएगी. एल्सटाम कंपनी की सावली में अत्याधुनिक रोलिंग स्टाक निर्माण यूनिट है, जिसमें ये ट्रेनें बनाई जाएंगी। यह यात्री मेट्रो ट्रेन तीन कारों वाली होगी। 156 मोविया मेट्रो कार अत्याधुनिक होने के साथ ही बेहद हल्की भी होती हैं. ये ट्रेनें अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी। मेट्रो ट्रेन इंदौर में 31.5 किमी रेल लाइन पर संचालित होंगी। इस अंतराल में 29 मेट्रो स्टेशनों से ये गुजरेगी.

टेंडर में ट्रेन नियंत्रण यानि सीबीटीसी सिग्नलिंग प्रणाली, ट्रेन नियंत्रण तथा दूरसंचार प्रणाली लगाने का काम भी शामिल है। कंपनी इन प्रणालियों का पूरे 7 साल तक रख-रखाव करेगी। कंपनी को मेट्रो ट्रेनों और अलग—अलग सिस्टम के लिए टेंडर मिलेगा। इंदौर के लिए 25 ट्रेन चलाने करार होगा। ट्रेनों के संचालन के साथ 15 सालों तक मेंटेनेेंस का जिम्मा भी कंपनी का ही होगा।

एल्सटाम इंडिया भारत में अभी आगरा कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का काम भी कर रही है। दिल्ली और मुंबई के साथ ही चेन्नई, लखनऊ, कोच्चि आदि शहरों में भी एल्सटाम इंडिया ही मेट्रो का संचालन कर रही है। इसके अलावा कंपनी मुंबई मेट्रो की लाइन तीन के लिए मेट्रो ट्रेनों निर्माण कर रही है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड दिल्ली मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट के लिए भी ट्रेनों का निर्माण कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।