डॉ. रूपा व्यास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

राजस्थान. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (लंदन) के प्रेसिडेंट अलिस्टार रिचार्ड्स व कार्यक्रम में उनकी टीम के सदस्य मयंक व्यास, रोमा जी गिरीश व मिथू रॉय ने बताया कि 17 अप्रैल,2022 को विश्व स्तर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत के राजस्थान (रावतभाटा) से डॉ. रूपा व्यास की ड्राइंग को भी चयनित किया गया है,जो कि उनकी अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्व भी रूपा की दो रचनाओं को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
रूपा व्यास निरंतर स्थानीय,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक 500 से अधिक सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। साथ ही छः वर्षीय पूर्वी शर्मा को भी इसमें शामिल किया गया जो कि सबसे कम उम्र की कला क्षेत्र में यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली छात्रा हैं। इस अवसर पर रूपा व्यास को उनके परिवार व समस्त रावतभाटा वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।