ओ मेघा रे…’ स्पर्धा:विजेता बने सुरेन्द्र सिंह राजपूत ‘हमसफ़र’ व डॉ.आशा गुप्ता ‘श्रेया’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News। ‘ओ रे मेघा रे…’ विषय पर हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा ४७ वीं स्पर्धा आयोजित कराई गई। इसमें डॉ.आशा गुप्ता ‘श्रेया’ और सुरेन्द्र सिंह राजपूत ‘हमसफ़र’ ने पहला स्थान पाया है।
मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने यह जानकारी दी। आपने बताया कि, कई प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरूप निर्णायक मंडल ने पद्य में डॉ. आशा गुप्ता (झारखंड) को प्रथम स्थान (ओ रे मेघा जब तुम आए) दिया है। ऐसे ही इसी वर्ग में दूसरा स्थान (जरा जल्दी आना) संजय वर्मा ‘दॄष्टि’ (मप्र) को मिला है, जबकि तीसरे क्रम (मेघ की लालसा) पर आशा आजाद ‘कृति’ (छग) आई हैं।
सह-सम्पादक श्रीमती जैन ने बताया कि, राष्ट्रीय कीर्तिमान प्राप्त तथा १.५० करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं ७ सम्मान पाने वाले इस मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में गद्य वर्ग में सुरेन्द्र सिंह राजपूत ‘हमसफर’ (मप्र) की रचना ‘कवेलू’ का पहला स्थान रहा है।
मंच की संयोजक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम. एल. गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ. अशोक जी (बिहार) एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता'(छग) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।