MP News – कारम बांध पहुंचे कमल नाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कहा मप्र में आई है भ्रष्टाचार की बाढ़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

– आंखों से दिख रहा है नुकसान
भोपाल/ धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित कारम बांध का संकट अब टल गया है। सेना एनडीआरएफ और विशेषज्ञ इंजीनियरों के संयुक्त प्रयास से फिलहाल बांध का पानी निकाल लिया गया और कमजोर बांध टूटने से बच गया है। अब इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बांध पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। मंगलवार को कारम डेम पहुंचे कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है.. भ्रष्टाचार को लेकर जन जन तक बात पहुंचाई जाएगी और आंदोलन किया जाएगा…वही कमलनाथ ने कारम डैम पर तीन मंत्रियों के मौजूदगी को लेकर कहा कि, भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार करके उसे इवेंट का रूप दे देती है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और भ्रष्टाचार की दीमक लगी है। हर ठेके में जब तक सौदा नहीं होता तब तक कोई काम नहीं होता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार सुबह धार जिले के धरमपुरी तहसील में कारम बांध पहुंचे। बांध का जायजा लेने पहुंचे कमलनाथ ने बांध टूटने के संकट से प्रभावित हुए ग्रामीणों से भी मुलाकात की और ग्रामीणों की फसलों को हुए नुकसान पर जानकारी ली।
कमलनाथ ने कहा कि सरकार को केवल फसल की क्षति का ही आकलन नहीं कराना चाहिए बल्कि पानी के साथ पत्थर आने से खेती की जमीन खराब होने का भी आंकलन करना चाहिए। कई ग्रामीणों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार नुकसान की भरपाई के लिए भी अभी चर्चा ही कर रही है, लेकिन जो बर्बादी आंखों से दिख रही है उसमें किस बात का सर्वे?
कमलनाथ ने कहा, शिवराज सरकार यह जानती है कि 14 महीने में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। डैम मामले में तो तत्काल केस दर्ज करवाना था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डैम बनाने में ठेके पर ठेके चले।
आज पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार पसरा पड़ा है। भ्रष्टाचार को लेकर जन-जन तक बात पहुंचाई जाएगी और आंदोलन किया जाएगा। कारम डैम पर तीन मंत्रियों की मौजूदगी पर बोले- भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार करके उसे इवेंट का रूप दे देती है। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और भ्रष्टाचार की दीमक लगी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।