इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सेठिया का निधन, सिंधिया, कमलनाथ समेत कई नेताओं ने जताया शोक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सेठिया का 18 अगस्त को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है।
बता दें कि 73 वर्षीय महेंद्र सेठिया के पिता बसंतीलाल सेठिया नईदुनिया समाचार पत्र के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। महेंद्र सेठिया का शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान रहा है। सेठिया सिंधिया परिवार के भी नजदीकी रहे हैं। इनके परिवार में पुत्र विनीत सेठिया, पुत्री मेहा, पत्नी विजया सेठिया और भाई प्रेम सेठिया हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि नईदुनिया समाचार पत्र के आधार स्तंभों में से एक और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्क्रूटिनी कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र सेठिया के अकस्मात् निधन से मन अत्यंत व्याकुल है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार को इस भीषण आघात को सहने की शक्ति दें।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार व खेल प्रशासक महेन्द्र सेठिया के निधन का समाचार बेहद दुखद है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सेठिया के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।