"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
SHARE
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी 2020 के एक विवादित ट्वीट को लेकर हुई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जैसे ही KRK मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए उन्हें मलाड पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद कमाल राशिद खान को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ऋषि कपूर, इरफ़ान खान पर किए थे विवादित कमेंट
दरअसल, 2020 में कमाल राशिद खान ने अभिनेता ऋषि कपूर और इरफ़ान खान के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई थी।
एक बातचीत में एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, “दोनों दिवंगत अभिनेताओं के खिलाफ विवादित कमेंट करने के मामले में कमा राशिद खान के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 294 ( सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों का इस्तेमाल करने की सजा) के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली है।”
अनुष्का पर विवादित ट्वीट कर चर्चा में रहे थे KRK
पिछले दिनों केआरके उस वक्त खूब चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके पति विराट कोहली के डिप्रेशन जिम्मेदार बताया था। दरअसल, विराट ने मीडिया में यह बात स्वीकार की थी कि वे मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं।
इस पर केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था कि विराट को एक एक्ट्रेस से शादी करने के बाद डिप्रेशन की समस्या मिली है। हालांकि, जब इस ट्वीट के लिए उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था।
‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट दिखे
कमाल राशिद खान ने अपने करियर में तीन फिल्मों ‘सितम’, ‘मुन्ना पांडे बेरोजगार’ (भोजपुरी) और ‘देशद्रोही’ को प्रोड्यूस किया है। इनमें से ‘देशद्रोही’ में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘एक विलेन’ में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दिया था।
अपने विवादित ट्वीट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले केआरके को कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी देखा जा चुका है। शो में वे महज 18 दिन ठहर पाए थे। लेकिन इस अवधि में उन्होंने खूब कंट्रोवर्सी बटोरी थी।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।