अर्शदीप के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ के मामले में आईटी विभाग ने नोटिस दिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Arshdeep News in Hindi। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एशिया कप के सुपर-फोर में एक कैच नहीं पकड़ पाने के कारण पाकिस्तानियों के दुष्प्रचार का शिकार बन गये। अर्शदीप इस मैच में पाक फिनिशर आसिफ अली का एक आसान कैच नहीं पकड़ पाये।

अर्शदीप ने जब आसिफ का कैच छोड़ा उस दौरान वह एक भी रन नहीं बना पाये थे। बाद में आसिफ  ने आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाकर 16 रनों की अहम पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद से ही अर्शदीप पाक के सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। पाक से  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट में उन्हें खालिस्तानी कहा गया।
यहां तक कि उनके विकिपीडिया पेज से भी छेड़छाड़ का प्रयास करते हुए उन्हें यहां खालिस्तान पंजाब का हिस्सा बताया गया है।
अब सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अर्शदीप के विकिपीडिया पेज को एडिट कर ‘खालिस्तान’ के साथ जोड़े पर गंभीर रुख अपनाते हुए इस मामले में विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है।
मंत्रालय ने अर्शदीप के पेज को खालिस्तान से जोड़े जाने और उस सामग्री के सार्वजनिक रूप से दिखने को लेकर भी विकिपीडिया अधिकारियों से जवाब मांगा है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों से कहा है कि वह इस मामले में स्‍पष्‍टीकरण के साथ उनसे आकर मिलें और इसका कारण बताये।
Arshdeep News in Wikipedia page in Hindi.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।