MP News – मप्र से सबसे ज्यादा लड़कियां हो रही है गायब

sadbhawnapaati
1 Min Read

मानव तस्करी का गढ़ बना मध्यप्रदेश

भोपाल।
 एनसीआरबी के जो नवीन आंकड़े जारी हुए हैं। उसके अनुसार मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। मध्य प्रदेश  से सबसे  ज्यादा लड़के और लड़की गायब हुए हैं। वर्ष 2021 में 9407 लड़कियां तथा 2200 लड़के गायब हुए हैं। मध्यप्रदेश से 1 दिन में लगभग 31 बच्चे गायब होते हैं। 10 बच्चों के बीच में से 8 लड़कियां होती हैं, और दो लड़के होते हैं।
अपहरण के मामलों में वृद्धि
मध्यप्रदेश में 2021 में लड़कियों के 7565 अपहरण के मामले दर्ज हुए। वहीं लड़कों के 2016 मामले दर्ज हुए हैं। भारत के सभी राज्यों में 69014 मामले दर्ज हुए हैं।इनमें भी लड़कियों की संख्या सर्वाधिक है।
पिछले एक दशक में मध्यप्रदेश में क्राइम रेट सबसे ज्यादा बढ़ा है। मध्यप्रदेश मानव तस्करी का गढ़ बन गया है। यहां से बच्चों को बहला-फुसलाकर या अपहरण करके  अन्य राज्यों में बेचने अथवा देह धंधा कराने वालों को बेचने की जानकारी मिलती रही हैं। गुमशुदा बच्चों में से कितने बच्चे वापस आए या पुलिस द्वारा बरामद किए गए  हैं। इसका रिकॉर्ड भी पुलिस के पास दर्ज नहीं होता है, जो चिंताजनक है।
Share This Article