आज से कांग्रेस की कमान खड़गे के हाथ, शपथ ग्रहण के बाद औपचारिक रूप से बनेंगे अध्यक्ष

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नई दिल्ली। संगठन चुनाव के जरिए निर्वाचित हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज विधिवत तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे। मल्लिकार्जुन खडरगे का पदभार ग्रहण समारोह एआईसीसी मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

24 साल के बाद गैर गांधी परिवार से कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।

सुबह 10 बजे से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी लीडर्स को भी बुलाया
बताया जाता है कि बुधवार सुबह 10 बजे से होने वाली पदभार ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

19 अक्टूबर को निर्वाचित हुए थे खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे 19 अक्टूबर को निर्वाचित हुए थे। 19 अक्टूबर आए चुनावी परिणामों में मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से चुनाव हराया था।गौरतलब है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को देशभर में पीसीसी डेलीगेट्स ने वोट किए थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनीतिक करियर
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं. उनकी उम्र 80 साल है और कई दशकों से वो सक्रिय राजनीति में हैं. खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. खड़गे कर्नाटक के बीदर से आते हैं. उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील भी रह चुके हैं.

खड़गे सबसे पहले 1969 में कर्नाटक के गुलबर्ग सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. इसके बाद 1972 में पहली बार चुनकर विधानसभा गए. तब से लेकर 2009 तक वो कुल 9 बार विधायक रहे. 1976 में वो पहली बार कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री बने. खड़गे को 1988 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. 2005 में वो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने. इसके बाद वो तमाम बड़े पदों पर रहे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।