यूपीआई और आधार की सफलता पर सुंदर पिचाई बोले दुनिया को भारत से सीखने की जरूरत  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नई दिल्ली। गूगल फॉर इंडिया के आठवें एडिशन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने फाइल्स ऐप के जरिए डिजिलॉकर और गूगल पे का नया ट्रांजैक्शन सर्च फीचर जैसी कई घोषणाएं की है। सुंदर पिचाई ने कहा कि हमने यूपीआई स्टैक के आधार पर भारत में गूगल-पे बनाया है और अब हम इसे दुनिया भर के अन्य देशों में लाने का प्लान बना रहे हैं। भारत में यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस और आधार पर सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत इस डिजिटल अर्थव्यवस्था में भी एक सफल निर्यातक होगा।
उन्होंने कहा कि 5जी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए भागीदारों के साथ काम करना डिजिटाइजेशन फंड के फोकस का एक बड़ा हिस्सा रहा है। कंपनी अब स्टार्टअप्स में निवेश करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है खासकर महिलाओं के नेतृत्व में। मुझे लगता है कि एआई आने वाले कई और नवाचारों के लिए अवसर प्रदान करता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम आईडीएफ का उपयोग कृषि स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान देने के साथ योगदान करने के लिए कर रहे हैं।
सुंदर पिचाई ने इवेंट में एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए नई सुविधा का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर गूगल फाइल्स ऐप के जरिए भी डिजिलॉकर यूज कर सकेंगे। डिजिलॉकर एक तरह का वर्चुअल लॉकर है। इसमें सभी जरूरी दस्तावेजों को पेपरलेस फॉर्मेट में डिजिटल तरीके से स्टोर करके रख सकते हैं। डिजिलॉकर में सेव किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह से मान्य हैं।
गूगल-पे ने नया ट्रांजैक्शन सर्च फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से वॉइस के जरिए यूजर अपने ट्रांजैक्शन के बारे में जान पाएगा। संदिग्ध ट्रांजैक्शन के लिए गूगल पे अब ज्यादा सिक्योरिटी अलर्ट और चेतावनियां दिखाएगा। यह एमएल एल्गोरिदम का उपयोग करता है। ये चेतावनी रीजनल लैंगवेज में होगी। गूगल किसी भी वीडियो के अंदर सर्च फैसिलिटी का परीक्षण कर रहा है। आपको बस सर्च इन वीडियो फीचर के जरिए अपनी क्वेरी टाइप करना होगा और वीडियो में ठीक उस जगह पर जा पाएंगे जिसे आप ढूंढ रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।