ग्राम पिवड़ाय जिला इन्दौर में उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय भ्रमण एवं प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मनोज यादव, के वी के के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मिश्रा, सरपंच प्रतिनिधि माखन गोखले, पूर्व सरपंच राधेश्याम भजनी, खुड़ैल से प्राकृतिक कृषक एवं प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षक सन्तोष सोमतिया सहित अनेक प्रबुद्ध एवं युवा किसान भाई उपस्थित थे। इस अवसर सन्तोष सोमतिया द्वारा प्राकृतिक कृषि पर जोर देते हुए जीवामृत, घन जीवामृत, अग्निहोत्र सहित अनेक विषयों पर किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं संकल्प लिया गया कि हम सभी किसान कम से कम अपने परिवार को जहर मुक्त अनाज फल सब्जी आदि नहीं खिलायेंगे और एक बीघा या एक एकड़ भूमि पर प्राकृतिक कृषि की शुरुआत कर हमारे परिवार का एवं हमारी धरती मां के स्वास्थ्य को ठीक करने की शुरुआत करेंगे।
प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


