कनक स्मार्ट सिटी में “भागीरथपुरा पार्ट-2” की आशंका: दूषित पानी से जान का खतरा

ओवरफ्लो ड्रेनेज से सड़क पर बह रहा गटर, रहवासियों की शिकायतें बेअसर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विजेश पटेल
दैनिक सदभावना पाती 

इंदौर । इंदौर के भौंरासला रोड स्थित कनक स्मार्ट सिटी के रहवासी पिछले करीब छह माह से गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। कॉलोनी की अधिकांश ड्रेनेज लाइनें ओवरफ्लो हो चुकी हैं, जिससे चेंबरों से गटर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इसी दूषित माहौल में रोजाना आना-जाना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

रहवासियों का कहना है कि लगातार ओवरफ्लो हो रहे गटर के कारण भूमिगत पानी भी दूषित हो रहा है और इसका असर कॉलोनी के बोरिंगों पर पड़ रहा है। यही पानी पीने में उपयोग किया जा रहा है जिससे लोगों की जान जोखिम में है। हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 10 मौतें भी हुई और सैकड़ों लोग बीमार भी हुए, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया किया गया है।

Kanak Smart City Indore

कनक स्मार्ट सिटी के रहवासियों ने कॉलोनाइजर, नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
दैनिक सदभावना पाती की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात देखे, जो बेहद चिंताजनक हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यहां भी भगीरथपुरा जैसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।