सेंदड़ा. राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स क्लर्क एसोसिएशन, जोधपुर के हाल ही में सम्पन्न चुनाव में धोलिया गांव निवासी शेर सिंह पुत्र फतेह सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेर सिंह वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में क्लर्क के रुंप में कार्यरत हैं और उन्होंने कलर्क एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें एक तरफा रिकार्ड तोड़ स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ और वे विजयी घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज पारिक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र में उनकी जीत की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
सम्मान की घोषणा
धोलिया गांव का नाम ऊंचा करने पर CTI हरदेव सिंह चौहान ने इस ऐतिहासिक जीत पर गांव के कर्मठ व जुझारू युवा शेर सिंह को 5100 नकद ईनाम देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने दूरभाष पर संपर्क कर शेर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
क्षेत्र में खुशी की लहर
शेर सिंह की इस सफलता से धोलिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों और साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शेर सिंह ने अपनी जीत का श्रेय सभी सहयोगियों एवं मतदाताओं को देते हुए कहा कि वे संगठन के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।


