Crime: Deepika से पूछताछ से पहले पति Ranveer Singh ने NCB से रखी ये मांग |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग एंगल में दीपिका पादुकोण भी फंस चुकी हैं। NCB के समन जारी करने के बाद एक्ट्रेस गुरुवार को गोवा से मुंबई पहुंची हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका को आज NCB के सामने पेश होना था। लेकिन दीपिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वो शनिवार को NCB के सवालों का जवाब देने पेश होंगी। इसी बीच दीपिका के पति रणवीर सिंह की एक अर्जी भी सामने आई है। जिसके मुताबिक उन्होंने पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने की अनुमति मांगी है। दीपिका पादुकोण से NCB की पूछताछ से पहले ही रणवीर सिंह ने अपनी अर्जी लगाते हुए कहा है कि दीपिका को कभी-कभी घबराहट और पैनिक अटैक आते हैं।

इसलिए उन्हें पत्नी के साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही रणवीर ने नियमों की गरिमा को बरकरार रखने की बात कहते हुए कहा कि वह कानूनी नियमों को जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, लेकिन एनसीबी कार्यालय के अंदर आने तक की उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। रणवीर सिंह की इस अर्जी पर अबतक एनसीबी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि क्या रणवीर सिंह NCB की पूछताछ में दीपिका के साथ रह पाएंगे या फिर दीपिका को अकेले ही NCB के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस केस में रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया है। जिनसे NCB दफ्तर में पूछताछ जारी है। साथ ही दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से भी NCB अपने सवाल पूछ रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
110 Comments