Video Viral: Janhvi Kapoor का ये अंदाज शायद ही आपने देखा होगा

sadbhawnapaati
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की हर अदा के लोग दीवाने हैं। तभी तो उनका पुराना बैली डांस का एक वीडियो इन दिनों वायरल है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जाह्नवी जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती नजर आती हैं। जाह्नवी कपूर के डांस पर सोशल मीडिया में लोग खूब उनकी वाह वाही कर रहे हैं। सेलिब्रिटी डांस टीचर संजना मुथरेजा ने जाह्नवी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जाह्नवी कपूर का यह डांस वीडियो अभी तक करीब 50 हजार लोगों ने देखा है। वीडियो में अभिनेत्री को पिंक टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। डांस दीवाने के थीम सॉन्ग पर बेली डांस करती हुई जाह्नवी कपूर बेहद आकर्षक लग रही हैं। डांस के दौरान जाह्नवी के स्टेप्स और भाव भंगिमाएं प्रभावित करने वाले हैं। फिल्म गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर आखिरी बार दिखाई दीं।

महिला पायलट के तौर पर जाह्नवी के किरदार को खूब पसंद किया गया था। माना जा रहा है कि जाह्नवी करण जौहर की आने वाली फिल्म तख्त में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। फिल्म धड़क से डेब्यू करने के बाद जाह्नवी चुनिंदा फिल्में ही साइन कर रही हैं। इससे पहले ओटीटी पर घोस्ट स्टोरी में लीड रोल करने वाली जाह्नवी के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया।

Share This Article
8 Comments