देश के लिए गौरव का विषय : कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, बधाइयों की लगी झड़ी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी’ऑनर से सम्मानित किए गए हैं। पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें इस  प्रतिष्ठित सम्मान पर बधाई दी है। फ्रांसीसी सरकार उन्हें उनके लेखन और भाषणों के लिए सम्मानित करने जा रही है। दिल्ली में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने थरूर को पत्र लिखकर इस सम्मान के बारे में जानकारी दी है। थरूर ने जवाब में कहा, जो फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोता है, भाषा से प्यार करता है और संस्कृति की प्रशंसा करता है, मैं इस तरह से पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के प्रति मेरी कृतज्ञता और प्रशंसा जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने लायक समझा।

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
कई कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस की केरल इकाई और राज्य की युवा कांग्रेस इकाई ने भी तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर को बधाई दी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं यह सुनकर जबरदस्त उत्साहित हूं कि थरूर को उनकी असाधारण विद्वता और ज्ञान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। ट्विटर पर चौधरी को जवाब देते हुए थरूर ने कहा, बहुत बहुत धन्यवाद @adhirinc, सम्मान का हमेशा स्वागत है, और आपकी प्रशंसा इसे और अधिक मूल्यवान बनाती है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव, प्रद्युत बोरदोलोई, मोहम्मद जावेद, प्रवीण चक्रवर्ती और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग एम के मुनीर ने भी थरूर को बधाई दी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।