प्रेस्टीज कॉलेज में शुरू हुआ नए दृष्टिकोण वाला तीन दिवसीय शिविर 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पहले दिन शहर के 2000 से अधिक लोगों ने स्वस्थ रहने के गुर सीखे
इन्दौर। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना  जागृत करने, उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रेस्टीज कॉलेज में शुक्रवार से ‘नए दृष्टिकोण बदलने वाला’ तीन दिवसीय शिविर शुरू हुआ।
प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन के मार्गदर्शन में प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर के पहले दिन 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के ग्राउंड पर सुबह 5 बजे से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से लोगों का कैंप स्थल पर आना शुरू हो गया और सुबह 6 बजे तक पूरा प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट मैदान खचाखच भर गया।
दो घंटे तक चले शिविर के दौरान मां मैत्रेयी ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न योग और अन्य कौशल का अभ्यास कराया और उन्हें जीवन के विभिन्न पाठ पढ़ाए।
प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. डेविश जैन ने कहा कि नए दृष्टिकोण बदलने वाला इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य सही खानपान, सही जीवन शैली अपना कर शहर के लोगों में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि यह शिविर स्वयं की ओर आंतरिक यात्रा पर केंद्रित है। शिविर में पीईएफ के उपाध्यक्ष डिपिन जैन, प्रेस्टीज ग्रुप के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के संकायों और छात्रों ने भी भाग लिया।
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने इस मेगा वेलनेस कैंप का समर्थन करने के लिए प्रेस्टीज ग्रुप को धन्यवाद दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।