भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य ठाकरे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुंबई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे शामिल हुए. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की.
गुरुवार को यात्रा के 64वें दिन राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले भी नांदेड़ में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुई थीं. उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी हिस्सा लिया था. मालूम हो कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को भी भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेना था, लेकिन वो स्वास्थ्य कारणों की वजह से इसमें शामिल नहीं हुए.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि हाल ही में वह (पवार) अस्पताल में भर्ती हुए थे और डॉक्टरों द्वारा आराम करने की सलाह के मद्देनजर वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे.
आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात इस साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह पदयात्रा तमिलनाडु के बाद केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र पहुंची है.
यह यात्रा राज्य के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस दौरान 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।