आत्मनिर्भर म प्र के तहत तकनीकी प्रगति के लिए आरजीपीवी और क्रिस्प मिलकर करेगें कार्य

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में बुधवार को राजीव गॉधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस क्रिस्प के मध्य एमओयू हुआ। इस अवसर पर श्रीमती सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अन्तर्गत छात्रों, संकायों तथा हितधारकों के लाभ के लिए विभिन्न पहल के माध्यम से विश्वस्तर की तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के लिए यह निर्णय लिया गया है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर तकनीकी लैब स्थापित करेगें। जिसमें इंडस्ट्री 4.0, ई-व्हीकल, वर्ल्ड स्किल अकादमी, ब्लॉक चैन तथा मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक तकनीकों की जानकारी इंजीनियरिंग तथा अन्य संस्थानों को साझा की जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के देश में एक रोल मॉडल के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर आरजीपीवी के कुलपति श्री सुनील कुमार, आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री पी.नरहरि उपस्थित थे। महिला पॉलीटेकनिक की छात्राओं को दिया टैब तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती यशोधरा राघे सिंधिया ने बुधवार को राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में महिला पॉलीटेकनिक की दस छात्राओं को टैब वितरित किए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने का दृढ़ संकल्प बहुत आवश्यक है। अपने सपनों को सफल करने के लिए हर प्रकार की चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहे और कभी भी अपने माता-पिता के बलिदान को न भूले। श्रीमती सिंधिया ने आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री पी.नरहरि का उदाहरण विद्यार्थियों के देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति एवं पृष्ठभूमि के हो परन्तु अगर आप अपने सपने को हासिल करने का दृढ़ संकल्प करते है तो सारी चुनौतियाँ आपको आसान लगने लगती है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया ने विद्यालय परिसर में पौध-रोपण किया तथा आरजीपीवी के केन्द्रीय पुस्तकालय का अवलोकन भी किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
81 Comments