फरार आरोपी छोटू पठान एनकाउंटर में ढेर, शिकार में शामिल सभी नौ आरोपियों की पहचान हुई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

गुना जिले के आरोन में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी छोटू पठान घटना वाले दिन से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को देर रात उसकी लोकेशन हीरापुर के जंगल में मिलने की जानकारी लगी थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे एनकांउटर में ढेर कर दिया।

जंगल में काले हिरणों और मोर का शिकार करने गए शिकारियों को रोकने के दौरान आरोपियों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में एक शिकारी नौशाद खान भी मारा गया था, इसके बाद पुलिस ने नौशाद के भाई शहजाद खान को बिदोरिया के जंगल में मार गिराया था। गुना जिले के पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी नौ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फरार आरोपियों से सरेंडर करने की बात कही है।

आरोपियों का शव छुपाने वाले पिता-भाई पर भी FIR
गुना पुलिस हत्याकांड में शामिल नौशाद का शव छुपाने और राइफल फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के पिता निसार खान और बड़े भाई सिराज खान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों को घटना वाले दिन के बाद ही हिरासत में ले लिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।