भारतीय जलसेना में प्रशिक्षण पुर्ण कर प्रथम बार घर लौटने पर अग्निवीर जितेन सिंह का भव्य स्वागत

Padma
By
Padma1992
Soshal life home work
2 Min Read

सेंदड़ा । निकटवर्ती ग्राम धोलिया के मोहिंदर सिंह के सुपुत्र जितेन सिंह का भारतीय जलसेना में चयन उपरांत प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार गांव आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही जयपुर–मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन सेंदड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, पहले से उपस्थित ग्रामवासियों ने अग्निवीर जितेन सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया एवं मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उन्हें रेलवे स्टेशन से ग्राम पंचायत मुख्यालय ले जाया गया, जहां से सुसज्जित ओपन जीप में डीजे व गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते परिजन एवं ग्रामीण उन्हें सेंदड़ा से उनके पैतृक गांव धोलिया लेकर पहुंचे।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरदेव सिंह चौहान ने अग्निवीर जितेन सिंह को फूलों का हार पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अग्निवीर जितेन सिंह से प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जलसेना में भर्ती होकर देशसेवा में योगदान दें। इस दौरान रेलवे से सेवानिवृत्त टेक्निशियन खंगार सिंह, भुतपुर्व होनरी लेफ्टिनेंट प्रेम सिंह भारतीय जलसेना, एडवोकेट खेम सिंह आबुरोड, रेलवे से सेवानिवृत्त केशर सिंह धोलिया, बलवंत सिंह , किशन सिंह RAC, मोहिंदर सिंह, हरजीत सिंह, कारगील युद्ध विजेता मोहन सिंह सेवानिवृत्त हवलदार, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे

Share This Article
Follow:
Soshal life home work