सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 18 अप्रैल से 15 जून के बीच दिया जाएगा खेल गतिविधियों के संचालन का प्रशिक्षण
भोपाल। सरकारी स्कूलों में आमतौर पर खेलों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है, लेकिन शिक्षा विभाग अब खेलों के प्रति गंभीर हो रहा है। सभी सरकारी स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं हैं, इस कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक सरकारी स्कूल से एक-एक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खेलों में युवाओं का रुझान बढ़ाने और उन्हें पर्याप्त अवसर देने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। पांच दिन में खेल गतिविधियां संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को भी मंच मिल सकेगा।
खेलों में युवाओं का रुझान बढ़ाने और उन्हें पर्याप्त अवसर देने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। पांच दिन में खेल गतिविधियां संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को भी मंच मिल सकेगा।
छोटी-छोटी बैच में देंगे प्रशिक्षण
शासन के निर्देशानुसार हर संभाग को अपने जिलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण 18 अप्रैल से 15 जून के बीच पूरा करना है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रत्येक संभाग में करीब 300-500 शिक्षकों को खेलों की आधारभूत बातों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे अपने स्कूलों में खेल गतिविधियां संचालित कर सकें। अधिक संख्या होने से छोटी-छोटी बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर पांच दिन का रहेगा। इसमें 14 खेलों की जानकारी दी जाएगी।
रस्सीकूद का भी प्रशिक्षण
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त 14 खेलों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें रस्सी कूद (रोप स्किपिंग), कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, हाकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कराते, जूडो, कुश्ती, बास्केटबाल, वॉलीबाल, एथलेटिक्स शामिल हैं।
किस संभाग में कितने शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1230 प्रशिक्षणार्थियों को 7 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। इंदौर संभाग में कुल 478 प्रशिक्षणार्थियों को 6 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। ग्वालियर संभाग में 1024 प्रशक्षणार्थियों को 9 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। जबलरपुर संभाग में 911 प्रशक्षणार्थियों को 9 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। रीवा संभाग में 875 प्रशक्षणार्थियों को 7 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। सागर संभाग में 972 प्रशक्षणार्थियों को 9 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। उज्जैन संभाग में 991 प्रशक्षणार्थियों को 9 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण। शहडोल संभाग में 175 प्रशक्षणार्थियों को 3 चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण।

