पाकिस्तान के पीएम बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग, पीएम मोदी को दी ये सलाह,

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

देश.  पाक प्रधानमंत्री बनने के साथ ही शहबाज शरीफ ने (Shahbaz Sharif) ने कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है। शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीरी हमारे लोग हैं और कश्मीर का मसला हल किए बिना अमन कायम नहीं हो सकता।

इमरान खान को हटाकर पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ ने कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है। शहबाज शरीफ ने कहा- हम बदकिस्मती से भारत से बेहतर संबंध नहीं बना सके।

नवाज शरीफ ने भारत से बेहतर संबंध चाहा था।  अगस्त 2019 में कश्मीर के साथ जो हुआ, आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया। हमने कोई कदम उठाया?

पाकिस्तान ने कश्मीर मसले को अंतररष्ट्रीय स्तर पर उठाया कि कश्मीरियों के साथ क्या हश्र हो रहा है? कश्मीर की वादी में कश्मीरियों का खून बह रहा है।  वहां की वादी कश्मीरियों के खून से सुर्ख हो गई है।

कश्मीर का हल निकाले बिना अमन नहीं

शहबाज शरीफ ने आगे कहा- हम भारत से बेहतर संबंध चाहते हैं लेकिन मसला-ए-कश्मीर को हल किए बिना अमन कायम नहीं हो सकता।  हम कश्मीरियों के लिए हर फोरम पर आवाज उठाएंगे।

राजनयिक स्तर पर काम करेंगे।  उन्हें सपोर्ट देंगे।  वे हमारे लोग हैं।  मैं पीएम मोदी को यह सलाह दूंगा कि आप समझें कि दोनों ओर गरीबी है, बेरोजगारी है।

हम अपना और अपने आने वाले नस्लों का नुकसान क्यों करना चाहते हैं? आइए कश्मीर मसले को कश्मीरियों के उमंगों के मुताबिक तय करें।  भारत और पाकिस्तान खुशहाली लेकर आएं।

चीन के कदमों में बिछे शहबाज

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के बाकी नेताओं की तरह ही चीन के कदमों में बिछे नजर आए।

शरीफ ने कहा- चीन पाकिस्तान का सुख-दुख का साथी है और उसने हर बार पाकिस्तान का साथ दिया है। इतना ही नहीं, शहबाज शरीफ ने कहा कि कोई कुछ भी कर ले लेकिन चीन से हमारी दोस्ती नहीं छीन सकता और ये दोस्ती कयामत तक रहेगी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि हम शी जिनपिंग के शुक्रगुजार हैं और हम CPEC पर और तेजी के साथ काम करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।