पीएम के दौरे के कारण पहले खत्म हो सकता है विधानसभा सत्र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मानसून सत्र 13 से 16 सितंबर तक चलने की संभावना
MP News। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को श्योपुर (कूनो पालपुर) दौरे के चलते विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पहले यानी 16 को खत्म हो सकता है। इसकी वजह यह कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कुछ मंत्री कूनो में रहेंगे।
इस संबंध में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें इस विषय पर भी चर्चा की जाएगी कि सत्र कितने दिन का रखा जाए। उन्होंने बताया इस सत्र में सात महत्वपूर्ण विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें भू राजस्व संहिता में संशोधन और नगर पालिक विधि द्वितीय संशोधन विधेयक भी शामिल है।
बता दें कि मानसून सत्र पहले 25 जुलाई से प्रस्तावित था, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के चलते इसे आगे कर 13 सितंबर से करने का निर्णय लिया गया था। इसमें 2022-23 के लिए पहला अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। उधर, कांग्रेस ने विधानसभा सत्र पांच की जगह 25 दिन का करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के परिवहन प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि सत्र 25 दिन का होगा तो सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार की कमजोरियां सामने आएंगी।
छोटा सत्र रखकर सरकार खानापूर्ति कर रही है, जिससे उसकी कमियां उजागर न होने पाएं। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाने वाला है, लेकिन पीएम के दौरे के  कारण यह एक दिन पहले भी समाप्त हो सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।