ज्योतिष चेतावनियाँ और सत्य हुई घटनाएँ – ज्योतिषी — एक मार्ग प्रदर्शक: सावधानी और समझदारी से जीने की कला

समयानुसार दी गई चेतावनियाँ और बाद की घटनाओं का उल्लेखनीय साम्य

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
7 Min Read

डॉ देवेंद्र मालवीयज्योतिषाचार्य विनोद जैन इंदौर
संपादक, दैनिक सदभावना पाती

इंदौर। ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि समय की प्रकृति को पहचानकर जीवन, समाज और राष्ट्र को सावधानी और संतुलन का मार्ग दिखाने वाली विद्या है। ज्योतिषाचार्य श्री विनोद जैन (प्रभु), इंदौर द्वारा वर्ष 2025–2026 के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दी गई अनेक चेतावनियाँ और संकेत बाद की वास्तविक घटनाओं से उल्लेखनीय रूप से मेल खाते दिखाई दिए। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि ज्योतिषीय आंकलन गहन और शुद्ध हो तो यह जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने में मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है।

वैश्विक तनाव और युद्ध माहौल संकेत –

भविष्यवाणी – मंगल–राहु प्रभाव काल में विश्व में युद्ध जैसे हालात, विशेषकर अमेरिका–ईरान क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई।

बाद की स्थिति – मध्य-पूर्व क्षेत्र में अमेरिका-ईरान तनाव, सैन्य गतिविधियों और टकराव की आशंकाओं से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें लगातार बनी रहीं। क्षेत्रीय अस्थिरता और सैन्य सतर्कता की स्थिति बढ़ी — जो ग्रहकाल संकेतों से साम्य रखती दिखी।

बाजार अस्थिरता और वित्तीय उतार-चढ़ाव-

भविष्यवाणी – बुध वक्री, राहु युति और मंगल प्रभाव काल में शेयर बाजार, धातु बाजार और वैश्विक वित्तीय प्रणाली में तीव्र उतार-चढ़ाव की चेतावनी दी गई।

बाद की स्थिति – इसी अवधि में वैश्विक बाजारों में तेज उतार-चढ़ाव, निवेश अनिश्चितता और सोना-चांदी-धातु कीमतों में अस्थिरता देखी गई। कई बाजारों में अचानक गिरावट-उछाल दर्ज हुआ — जो पूर्व संकेतों से मेल खाता प्रतीत हुआ।

असामान्य ठंड और मौसम असंतुलन –

भविष्यवाणी – शनि-मंगल प्रभाव काल में तीव्र ठंड, शीतलहर और मौसम असामान्यता की संभावना बताई गई।

बाद की स्थिति – 2025–26 शीतकाल में भारत सहित कई क्षेत्रों में औसत से अधिक ठंड और शीतलहर दर्ज हुई। मध्य भारत व मालवा क्षेत्र में भी असामान्य ठंड अनुभव की गई — जो पूर्व चेतावनी के अनुरूप मानी गई।

डिजिटल-तकनीकी अवरोध और साइबर जोखिम

भविष्यवाणी – राहु-बुध प्रभाव में डिजिटल सिस्टम, बैंकिंग नेटवर्क और तकनीकी संरचना में अवरोध की आशंका व्यक्त की गई।

बाद की स्थिति – विश्व स्तर पर साइबर हमलों, डिजिटल सेवाओं में व्यवधान और तकनीकी सुरक्षा चिंताओं से जुड़े मामले सामने आए। बैंकिंग व डिजिटल प्लेटफॉर्म व्यवधानों की खबरें भी आईं — जो ज्योतिषीय संकेतों से साम्य दर्शाती हैं।

राजनीतिक तनाव और सत्ता-संघर्ष –

भविष्यवाणी – मंगल-राहु काल में सरकारों के भीतर मतभेद, राजनीतिक संघर्ष और नेतृत्व पर दबाव की संभावना बताई गई।

बाद की स्थिति – भारत सहित विभिन्न देशों में राजनीतिक टकराव, आरोप-प्रत्यारोप और सत्ता संघर्ष की स्थितियाँ बनी रहीं। संसद और राजनीतिक मंचों पर तीखे मतभेद देखे गए — जो पूर्व संकेतों से मेल खाते हैं।

भारत-पड़ोसी संबंध तनाव संकेत –

भविष्यवाणी – भारत के आसपास के देशों के साथ तनावपूर्ण माहौल की संभावना व्यक्त की गई।

बाद की स्थिति – सीमा और कूटनीतिक स्तर पर तनावपूर्ण घटनाएँ और सैन्य सतर्कता की स्थितियाँ समाचारों में बनी रहीं — जो ग्रह संकेतों से साम्य रखती हैं।

अग्निकांड, दुर्घटना और संघर्ष संकेत –

भविष्यवाणी – मंगल प्रभाव काल में आगजनी और दुर्घटना घटनाओं की संभावना बताई गई।

बाद की स्थिति – देश-विदेश में अनेक अग्निकांड और दुर्घटनाएँ हुईं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण आग की घटना सामने आई, जिसने मंगल प्रभाव काल में आगजनी संकेत की पुष्टि जैसा साम्य दिखाया।

सामाजिक मतभेद, आरोप-प्रत्यारोप और वैचारिक टकराव –

भविष्यवाणी – बुध-राहु काल में भ्रम, मतभेद और सामाजिक विवाद की संभावना बताई गई।

बाद की स्थिति – समाज और सार्वजनिक जीवन में आरोप-प्रत्यारोप और वैचारिक टकराव की घटनाएँ बढ़ीं। इसी अवधि में आध्यात्मिक जगत के प्रमुख व्यक्तियों, जिनमें अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य जी, उत्तम स्वामी आदि शामिल हैं, पर आरोप-प्रत्यारोप की स्थितियाँ सामने आईं — जो बुध-राहु प्रभाव संकेत से साम्य रखती हैं।

संक्रमण, स्वास्थ्य और अस्पताल दबाव संकेत –

भविष्यवाणी – मौसम परिवर्तन और ग्रहकाल प्रभाव में रोग-संक्रमण व स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना बताई गई।

बाद की स्थिति – मौसम बदलाव के दौरान संक्रमण और बीमारियों का प्रसार बढ़ा तथा देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति बनी — जो पूर्व ज्योतिषीय संकेतों से मेल खाती प्रतीत हुई।

स्थानीय संदर्भ (मालवा / मध्य भारत) –

भविष्यवाणी – क्षेत्रीय स्तर पर मौसम कठोरता, सामाजिक तनाव और राजनीतिक गतिविधि के संकेत दिए गए।

बाद की स्थिति – मालवा क्षेत्र में असामान्य ठंड, स्थानीय राजनीतिक सक्रियता और सामाजिक मुद्दों की तीव्रता देखी गई — जिसे ज्योतिषीय संकेतों से साम्य माना गया।

ज्योतिष की वास्तविक भूमिका – इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि ज्योतिष घटनाएँ “करता” नहीं —बल्कि समय की प्रवृत्ति का संकेत देता है।

  • संभावित जोखिम पहले बताना
  • सावधानी का मार्ग दिखाना
  • निर्णय विवेकपूर्ण बनाना
  • यही ज्योतिष की वास्तविक शक्ति है।

निष्कर्ष: सावधानी ही सुरक्षा – ज्योतिषाचार्य श्री विनोद जैन (प्रभु) का स्पष्ट मत है कि ग्रह संकेत देते हैं, निर्णय मनुष्य के हाथ में होता है। समय को समझकर चलने वाला व्यक्ति संकट से बच सकता है और अवसर का लाभ ले सकता है।श्री जैन कहते है,

“ज्योतिष एक मार्ग प्रदर्शक है, जो सावधानी और समझदारी से जीने की कला सिखाता है।”
जय हो समय देवता की।

दैनिक सदभावना पाती –

ज्योतिषाचार्य श्री विनोद जैन (प्रभु), इंदौर के माध्यम से अपने पाठकों के जीवन को सरल और सफल बनाने हेतु समय-समय पर उनके ज्योतिषीय अनुभव और मार्गदर्शन साझा करता रहता है। आप पाठकों से निवेदन है कि इन अनुभवों को अपने लोगों तक जरूर साझा करें।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।