Bhadrapada 2021: आज से भाद्रपद आरंभ, बन सकते हैं करोड़पति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Bhadrapada 2021: आज से भाद्रपद आरंभ, बन सकते हैं करोड़पति

Religious and Spiritual News: आज से भाद्रपद का महीना आरंभ हो रहा है, जिसे लोक भाषा में भादों भी कहा जाता है। विद्वानों का कहना है इस माह में पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पीले रंग का तिलक भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से तन और मन में सकारात्मकता बनी रहती है। भाद्र का अर्थ होता है जो कल्याण करे, भाद्रपद का अर्थ है भद्र यानी किसी भी कार्य के अच्छे नतीजे देने वाला। इस माह में व्रत-उपवास, नियम तथा निष्ठा को फॉलो किया जाता है। अपने द्वारा किए गए पापों का प्रायश्चित करने के लिए ये महीना सबसे बढ़िया है। ये महीना भावनाओं को पवित्र करने के लिए कारगर है। इस महीने में गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज, राधारानी और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और कलंक चतुर्थी के पर्व मनाए जाते हैं। भाद्रपद का महीना 23 अगस्त से 22 सितम्बर तक रहने वाला है।इस दौरान रोडपति से करोड़पति बनने के लिए करें ये काम
-जो लोग एक माह के भीतर अपने घर में लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना करते हैं, वे निश्चित तौर पर अपार धन और सम्पन्नता के स्वामी बनते हैं।-हर प्रकार की बाधा का नाश करने के लिए श्री कृष्ण के बाल रूप को पंचामृत से स्नान करवाकर चरणामृत ग्रहण करें।-जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें लड्डू गोपाल की सेवा करनी चाहिए।-श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना चाहिए, इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।-सात्विक रहें।

भाद्रपद में इन बातों का रखें ध्यान
गुड़, तिल का तेल, नारियल का तेल, कच्ची वस्तुएं और दही न खाएं।

इस माह में रक्तचाप संबंधित रोग अधिक होते हैं इसलिए सतर्क रहें।

प्रतिदिन स्नान करें।

तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।