भारत जोड़ो यात्रा: कश्मीर में तिरंगा फहराएगी कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा होंगे साथ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक पर है। भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 से फिर शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस महासचिव और प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस प्रभारी जम्मू-कश्मीर रजनी पाटिल ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उनके साथ राहुल गांधी के सुरक्षा सलाहकार केबी बायजू भी थे।
उपराज्यपाल सिन्हा से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा नेशनल पदयात्रा है। हम कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे। हमने एलजी से मुलाकात की उन्होंने हर तरह के सहयोग की बात कही है। भारत जोड़ो यात्रा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और सीपीएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी भी शामिल होने वाले हैं।
इस बीच महबूबा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। महबूबा ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष कर कहा कि पिछले 8 वर्षों के दौरान सरकार ने इस देश की सभी नींव हिला दी है और इस कमजोर कर दिया है लेकिन राहुल गांधी देश की नींव को बचाने के लिए निकले हैं।
कांग्रेस महासचिव और प्रभारी संगठन वेणुगोपाल ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी साझा की है। वेणुगोपाल ने ट्वीट में लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम गंतव्य जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।